फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कलेक्ट्रेट तक सिमटा भारत बंद, खुली रहीं दुकानें, गुलजार रहे बाजार

Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में भारत बंद का खास असर नहीं दिखा। रोजाना की तरह सोमवार को भी सड़कें व बाजार गुलजार रहे। भारत बंद का विरोध कलेक्ट्रेट धरना स्थल तक सिमट कर रह गया। भाकियू ने प्रदर्शन कर भारत बंद का समर्थन किया तो अन्य संगठन के लोग पूरी तरह चुप्पी साधे रहे। भारत बंद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद रही। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एएसपी ग्रामीण ने नानपारा में मोर्चा संभाला। किसी भी संगठन या प्रदर्शनकारी को आने की अनुमति नहीं दी गई। आम जनमानस को अहसास ही नहीं हो पाया कि सोमवार को भारत बंद का आह्वान था। लोग रोज की तरह दिनचर्या में जुटे रहे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए जिले के चौक-चौराहों व धरना स्थलों पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की। भारत सुबह से ही बेअसर सा दिखा। सोमवार सुबह छह बजे से ही सड़क के किनारे ठेले व दुकानें सजने लगीं। बाजार में भी दुकानें रोज की तरह सुबह नौ बजे से खुलने लगीं। 10 बजे तक बाजार व दुकान रोज की तरह गुलजार हो गए और ग्राहक खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर की गलियों से लेकर बाजार तक कहीं कोई भारत बंद के समर्थन में नहीं दिखा। शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, पानीटंकी, डीएम चौराहा, पीपल चौराहा, घंटाघर बाजार व छावनी बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। भारत बंद का असर कलेक्ट्रेट तक सिमट कर रह गया। भाकियू अराजनीतिक ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। शहर से कलेक्ट्रेट को सुबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। 10 बजे से लेकर एक बजे तक नगर कोतवाली, देहात कोतवाली व दरगाह की पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस महकमे का खुफिया तंत्र भी काफी अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा में एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार सोमवार सुबह से मोर्चा संभाले रहे। नानपारा से मिहींपुरवा व रुपईडीहा जाने वाले मुख्य मार्गों के चौराहे पर मुस्तैद होकर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी करते रहे। देर शाम तक कोई भी संगठन जुलूस नहीं निकाल सका। जिले में भारत बंद का समर्थन कलेक्ट्रेट धरना स्थल तक सिमट कर रह गया।
भारत बंद के समर्थन में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में धरना स्थल पर प्रदर्शन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक कृषि कानून सरकार वापस नहीं लेगी तब तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, टिकैत ने कहा है कि मांग पूरी न हुई तो 2024 तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पहलवान, जिला संगठन मंत्री श्याम शिव वर्मा, तहसील उपाध्यक्ष रामानंद गौतम, तहसील अध्यक्ष कैसरगंज बृजराज यादव, तहसील अध्यक्ष मिहीपुरवा श्रीनिवास वर्मा, पार्वती गौतम, सरदार सत्यनाम सिंह, रामजस यादव व रामलोकन चौधरी समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

भारत बंद को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पुलिस मुस्तैद रही। संभावित प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। कही भी किसी प्रकार का कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। दिनभर पुलिस गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक गश्त करती रही। रोजाना की तरह सोमवार का दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में बीता।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed