{"_id":"6148bc7a8ebc3ec91c3f4a7a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5964477134","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में लिखी विकास की नई इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में लिखी विकास की नई इबारत
विज्ञापन
20 बीएचआर 17 - पयागपुर के केबी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर स्थित कौशलेंद्र बिक्रम इंटर कॉलेज के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिख दी है। चारों तरफ तरक्की और खुशहाली की बयार बह रही है। युवाओं के अरमानों को नए पंख मिले हैं तो किसान की आमदनी दोगुनी होने की कवायद अपने लक्ष्य की ओर बढ चली है। सुरक्षित बहन-बेटियां प्रदेश की तरक्की की राह की हमसफर बनी हैं। पिछली सरकारों के समय में लड़खड़ाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। देश के अन्य राज्यों को राह दिखा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आया क्रान्तिकारी बदलाव देश को विश्व गुरु बनाने में अहम भूमिका अदा करेगा। शिक्षा क्षेत्र की तस्वीर ही बदल गई है। नकलविहीन परीक्षा और आजादी के बाद पहली बार बदले गये पाठ्यक्रम ने प्रयागराज बोर्ड की गरिमा बहाल की है। अब प्रदेश के विद्यार्थी भी अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में भी यूपी सबसे आगे है। आज यूपी की शिक्षा व्यवस्था फिर से ए ग्रेड में रखी जा रही है तथा ज्ञान और संस्कार के मूल तत्व इसमें वापस आ चुके हैं। पिछली सरकारों के समय में गुन्डे और माफियाओं के नाम से जाना जाने वाला यूपी आज अपराध और अपराधियों से मुक्त हो चुका है।
अपराधियों की 1800 करोड़ की संपत्ति को जब्त व ध्वस्त किया गया है। पिछले साढ़े चार में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि अपराध के सफाए ने प्रदेश के विकास की जो जमीन तैयार की है उस पर निवेश की फसल लहलहाने लगी है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार करीब साढ़े चार लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं जिनमें से तीन लाख करोड़ के प्रस्तावों पर कार्य आरंभ हो चुका है। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है जो आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर है। कोविड काल में भी प्रदेश में 56 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। प्रदेश में आने वाला यह निवेश युवाओं, किसानों, महिलाओं व आमजन के सपनों को साकार करने में मददगार होगा। कभी हर क्षेत्र में फिसड्डी रहने वाला यूपी आज लगभग 44 योजनाओं में अव्वल नम्बर पर है।
विज्ञापन
आज पीएम किसान योजना हो, स्वच्छ भारत मिशन हो, उज्ज्वला, फसल सिंचाई अथवा फसल बीमा योजना हो उत्तर प्रदेश सभी में शीर्ष स्थान पर है। डॉ. शर्मा ने कहा कि गेहूं और धान खरीद में रिकॉर्ड बनाया गया है तथा सीधा लाभ किसानों को मिला। यही नहीं 24 करोड़ जनता के हित सुरक्षित रखने के लिए तकनीक के प्रयोग से भ्रष्टाचार भी समाप्त किया गया। करीब 36400 करोड़ की लागत से देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे सूबे में बनने जा रहा है। इसके बनने के बाद करीब 20 हजार लोगों के लिए रोजगार सृजन की संभावना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। सरकार ने कोविड काल में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया है।
इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज पहुंचकर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अन्य जनप्रतिनिधियों व लोगों के साथ विद्यालय के संस्थापक राजा कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह व राजा रूदेंद्र बिक्रम सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय के हीरक जयन्ती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक राजा जयेंद्र बिक्रम सिंह ने उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा तथा अन्य अतिथियों व जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा विद्यालय की स्थापना के सम्बन्ध में प्रकाश डाला। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। हीरक जयन्ती के अवसर पर आयोजित जनसभा को विधायक बछरावां राम नरेश रावत, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, विधायक महसी के सुरेश्वर सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार दर्जा प्राप्त मंत्री साकेत मिश्रा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने संबोधित करते हुए जनपद आगमन पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन रणविजय सिंह व राकेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, गंगवल के राजा उदयप्रताप सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, पूर्व विधायक अवधेश सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश पटेल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अनुराग सिंह, दिवाकर पांडेय, शिवजी मिश्र, बृजेश सिंह, डॉ. सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुरु होने से अब तक 2 करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों को 37,521 करोड़ रुपये हस्तांतरित किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 8 लाख 80 हजार स्ट्रीट वेंडर्स लाभांवित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया का नजरिया बदल चुका है। जनता को अब लगता है कि सत्ता उसके कल्याण के लिए ही कार्य कर रही है। प्रदेश में आज करीब एक करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वावलंबी हो रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार बोर्ड परीक्षा शनिवार से प्रदेश के कुल 590 परीक्षा केंद्रों पर शुरु हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के केंद्रीयकृत ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थापित जनपदीय कंट्रोल रूम तथा समस्त परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है। परीक्षा के पूर्व प्रश्न-पत्रों के खुलने तथा परीक्षा के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बंधने तक केंद्रीय कन्ट्रोल रूम के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा हर गतिविधि पर निगरानी रखी गयी है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कोविड प्रबंधन की देश और दुनिया में सराहना हुई है। प्रदेश के नागरिकों को टीके का कवर प्रदान करने में भी यूपी सबसे आगे हैं करीब 9.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आज भी दो लाख से अधिक टेस्ट रोज किए जा रहे हैं।
सरकार का लक्ष्य जीवन भी जीविका भी को सुरक्षित रूप से आगे बढाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ने कोरोना की दूसरी लहर में नागरिकों को सुरक्षित करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखा था। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से नए एयरपोर्टों का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। प्रदेश में 5 अन्तर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट मौजूद हैं। इसी प्रकार प्रदेश के कई शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। कानपुर और मेरठ शहरों में इस वर्ष के अंत तक मेट्रो रेल सेवा संचालित होने लगेगी।