{"_id":"610982d78ebc3ebda400e13e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko589780754","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.34 करोड़ कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.34 करोड़ कीमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।
रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर की सुरक्षा के लिए गश्त करने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष के निदेेेश पर थाने के एसआई रुदल बहादुर सिंह व एसएसबी के एएसआई दीप सिंह भाटी दलबल के साथ मंगलवार को संयुक्त रुप से गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान घासीयारन मोहल्ला में स्थित आम की बाग के पास पहुंची टीम ने देखा कि एक युवक नेपाल की ओर तेजी से जा रहा था। टीम ने इशारा देकर रोका तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया और तलाशी ली तो उसके पास से 134 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तस्कर की पहचान घासियारन मोहल्ला निवासी अनीस के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.34 करोड़ रूपये है।