{"_id":"610981688ebc3ec1f3743b43","slug":"bahraich-bahraich-news-lko589778538","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित ग्राम प्रधान हत्याकांड : बसपा सुप्रीमो के ट्वीट से पुलिस महकमे में हड़कंप, नार्को टेस्ट की सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित ग्राम प्रधान हत्याकांड : बसपा सुप्रीमो के ट्वीट से पुलिस महकमे में हड़कंप, नार्को टेस्ट की सहमति
Wed, 04 Aug 2021 07:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:13 PM IST
सार
नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठे परिवार के समर्थन में बसपा सुप्रीमो उतरीं हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कानून व्यवस्था को घेरते हुए कहा है कि दलित परिवार धरने पर बैठा है। सरकार खामोश है। यह दुखद है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा बहराइच की घटना पर किया गया ट्वीट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में 45 दिन पहले हुई नवनिर्वाचित दलित ग्राम प्रधान की हत्या के बाद नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठे परिवार के समर्थन में बसपा सुप्रीमो उतरीं हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कानून व्यवस्था को घेरते हुए कहा है कि दलित परिवार धरने पर बैठा है। सरकार खामोश है। यह दुखद है। बसपा सुप्रीमो के ट्वीट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार पर जांच में सहयोग न करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना क्षेत्र के करनईडीहा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद प्रधान चुने गए थे। बीते 17 जून की रात में घर के बरामदे में सोते समय अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। प्रधान को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर दो दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के परिजन की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की सुस्ती देख परिजनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के धरने पर बैठने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पहले ही धरने पर बैठे पीड़ित परिजनों को खदेड़ दिया था। उसके बाद पीड़ित परिवार दर-दर न्याय के लिए भटक रहे है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बहराइच में सामान्य सीट से नवनिर्वाचित दलित प्रधान की हत्या के नामित लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके परिवार के लोग जिला कलेक्ट्रेट के सामने लगातार धरने पर बैठ रहे हैं, लेकिन यूपी सरकार खामेाश है, यही दुखद है।
विज्ञापन
मृतक ग्राम प्रधान के बेटे ने फोन पर वार्ता के दौरान बताया कि पांच दिन से लगातार धरने पर बैठ रहे है। जब से धरना शुरू हुआ है तब से रोज शाम को अंधेरा होते ही कैसरगंज, जरवलरोड व नगर की पुलिस आकर गाली देकर खदेड़ देती है। पुलिस धरने पर बैठने नहीं देना चाह रही है और न ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्वीट के बाद बसपा जिलाध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर एसपी से मिलकर वार्ता की। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित को इंसाफ दिलाएंगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्क्ष प्रदीप गौतम, विजय कुमार गौतम, सेक्टर प्रभारी बलहा अशर्फी लाल मौजूद रहे।
जरवलरोड थाना क्षेत्र में हुई ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई लगातार की जा रही है। घटना स्थल पर वैज्ञानिक द्वारा क्राइम सीन को क्रिएट किया गया। उनके लिखित सुझाव के बाद विवेचक द्वारा न्यायालय में नारको टेस्ट की अपील दाखिल की गई है। आरोपी पक्ष से सहयोग मिला और उन्होंने अपना नारको टेस्ट कराने की सहमति दी। पीड़ित द्वारा सहयोग नहीं मिल रहा है। उनके वकील कई बार और डेट ले चुके हैं। तीसरी डेट में उन्हें 10 अगस्त डेट मिली है। उनसे अपेक्षा है कि वह सहयोग करें या धरना प्रदर्शन न करें।
सुजाता सिंह, एसपी बहराइच