{"_id":"610430188ebc3e5856459619","slug":"bahraich-bahraich-news-lko589194821","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरित 29 कर्मचारियों में से 24 का सीएमओ ने रोका वेतन, नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरित 29 कर्मचारियों में से 24 का सीएमओ ने रोका वेतन, नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन ने 15 जुलाई को जिले में तैनात लिपिक वर्ग के 29 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया था। सीएमओ द्वारा आधे से अधिक कर्मचारियों को कार्य मुक्त कर दिया गया है जबकि कुछ कर्मचारियों को नवीन तैनाती दे दी है। कर्मचारियों-अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि 24 कर्मचारियों का सीएमओ ने नियम विरुद्ध वेतन रोक दिया है। साथ ही क्लेम और पेंशन की कार्रवाई लिपिकों पर दबाव डालकर करवाई जा रही है।
सीएमओ कार्यालय में विभिन्न पटलों पर तैनात 29 कर्मचारियों का शासन ने 15 जुलाई को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया था। सीएमओ ने स्थानांतरित 15 कर्मचारियों को 20 जुलाई को कार्यमुक्त कर दिया था। जबकि कुछ कर्मचारियों को 22 और कुछ को 29 जुलाई को कार्यमुक्त किया जबकि चार कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें सीएमओ ने नवीन तैनाती दे दी है। हालांकि, यह नियम विरुद्ध है। लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी सलमान जाफरी, निशांत श्रीवास्तव, रामअधार, रामराज, आरके यादव, केवल प्रसाद, आशीष कुमार, प्रदीप पांडेय, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय अवस्थी, अनुराग अस्थाना, आफताब व अखिलेश नारायण शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कर्मचारियों का कहना है कि स्थानांतरण आदेश में उल्लेख है कि कर्मचारियों का वेतन अगस्त माह की नवीन तैनाती स्थल देय होगा जबकि नियमानुसार किसी भी स्थानांतरित कर्मचारी का वेतन पूर्व तैनाती स्थल से ही माह की 20 तारीख तक उपस्थित होने पर निकालने का प्रावधान है, लेकिन सीएमओ द्वारा सेवानिवृत्ति से पूर्व गलत कार्य किया जा रहा है। सभी ने कहा कि सीएमओ द्वारा दबाव डालकर क्लेम व पेंशन की कार्रवाई लिपिकों पर दबाव डालकर करवाई जा रही है। 24 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमित वेतन रोक रहे हैं। सभी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।