{"_id":"61042eb58ebc3e584f549821","slug":"bahraich-bahraich-news-lko58919300","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस व गांजे की खेप के साथ तस्कर विधायक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस व गांजे की खेप के साथ तस्कर विधायक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
30 बीएचआर 25 - हुजूरपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चार जिलों की पुलिस को चकमा देकर अपराध को अंजाम दे रहे अपराधी व उसके साथी को जिले की एसओजी टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौैरान आरोपी विधायक व उसके साथी के पास से चरस व गांजे की खेप बरामद हुई है। यह मंडल के चारों जिलों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
श्रावस्ती जिले में इकौना थाना क्षेत्र के दिनामढ़ गांव निवासी विधायक उर्फ पुन्नी व उसके साथी रामकुमार उर्फ ननकू की अपराध की दुनिया में अलग पहचान है। इनके खिलाफ गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच में कई मुकदमे दर्ज हैं और ये वांछित भी चल रहे थे। इनके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। एसपी सुजाता सिंह ने एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह को अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया और सहयोग के लिए हुजूरपुर पुलिस को साथ रहने की बात कही। एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मुखबिर को लगाया। शुक्रवार की भोर चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बरुही पुल के पास मौजूद है।
एसओजी प्रभारी तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से डेढ़ किलो चरस व 30 किलो 310 ग्राम गांजे का बुरादा मिला। गिरफ्तारी टीम में सर्विलांस सेल के करुणेश सिंह, स्वाट टीम के रवि प्रताप यादव, सुनील कुमार यादव, विजय पटेल और हुजूरपुर थाने की टीम शामिल रही। एसपी ने बताया कि इनकी तलाश मंडल के चारों जनपदों की पुलिस को थी, लेकिन बहराइच की पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी अलग-अलग जिलों के थानों में दर्ज हैं।