{"_id":"60f5bafa8ebc3e79c2582427","slug":"bahraich-bahraich-news-lko587692782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी का शपथ ग्रहण आज, अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी का शपथ ग्रहण आज, अधिकारी नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए डीएम ने अधिकारी नामित कर दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को दो पालियोें में पूर्वाह्न 11 बजे व दोपहर दो बजे होगी। पहली बैठक भी इसी दिन होगी। जिले के 14 ब्लॉक प्रमुख और 1580 क्षेत्र पंचायत सदस्य इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण कराने के लिए विकास खंडवार अधिकारी नामित किए गए हैं। विकास खंड चित्तौरा के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, पयागपुर के लिए उपजिलाधिकारी पयागपुर, विशेश्वरगंज के लिए जिला गन्नाधिकारी, हुजूरपुर के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, तेजवापुर के लिए जिला विकास अधिकारी, महसी के लिए परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जरवल के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कैसरगंज के लिए उपजिलाधिकारी कैसरगंज, फखरपुर के लिए जिला कृषि अधिकारी, रिसिया के लिए परियोजना अधिकारी डूडा, बलहा के लिए उप जिलाधिकारी नानपारा, शिवपुर के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मिहींपुरवा के लिए उप जिलाधिकारी मोतीपुर व नवाबगंज के लिए उप निदेशक कृषि को नामित किया गया है।