{"_id":"60e0a0348ebc3e73752132b5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko585333918","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को नहीं मिली 108 एंबुलेंस, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को नहीं मिली 108 एंबुलेंस, चली गई जान
विज्ञापन
बहराइच। सराय अली गांव निवासी एक युवक बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार देर शाम दवा खरीद रहा था। इसी दौरान अचानक गश खाकर गिर गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन 108 एंबुलेंस नहीं मिली। जिस पर सभी उसे मालवाहक वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां स्ट्रेचर भी नहीं दिया गया। चारपाई से उसे अस्पताल के अंदर ले गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
बौंडी थाना अंतर्गत सराय अली गांव निवासी विजय पाल (18) पुत्र दुजई की तबियत देर शाम को खराब हुई। इस पर वह बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गया। दवा लेते समय विजय पाल गश खाकर गिर गया। पास में स्थित खंभे से उसका सिर टकरा गया। वहां मौजूद लोगों ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन विजय को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। जिस पर सभी मालवाहक वाहन से उसे लेकर उसे मेडिकल कालेज पहुंचे। लेकिन इमरजेंसी में स्ट्रेचर भी नहीं मिला। सभी उसे चारपाई पर लेकर ही महर्षि बालार्क जिला अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए ले गए। यहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर चले गए। गांव निवासी सहयोगी भोलानाथ ने बताया कि युवक को मालवाहक वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया है। सिर में चोट अधिक लगी थी। ऐसे में लग रहा है कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया है।
मरीज को स्ट्रेचर न मिलने के मामले में सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में 25 स्ट्रेचर हैं। चार स्ट्रेचर इमरजेंसी को दिया गया है। स्ट्रेचर न मिलने की जांच कर रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फोन के बाद भी युवक को एंबुलेंस न मिलना सोंचनीय है। युवक का नाम और पता नोट कर लिया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ, बहराइच