{"_id":"60e09f868ebc3e900f394758","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5853337176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर घर में डकैती, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर घर में डकैती, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
बहराइच/गायघाट। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डकैती व चोरी की घटना सामने आईं हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र में डकैतों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वहीं शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरों ने रिवाल्वर समेत नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कुछ साक्ष्य एकत्रित किए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे के जरही रोड निवासी जमाल अहमद पुत्र नफीस अहमद मिहींपुरवा के व्यवसायी हैं। वह परिवार के साथ शुक्रवार की रात खाना खाकर घर की छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर में घुसकर परिवार वालों को असलहे की नोक पर बंधक बना लिया और घर में रखे जेवरात व नगदी समेत एक लाख 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पीड़ित से जानकारी ली।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि घटना के हर पहलू पर जांच के आदेश दिए गए है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ला निवासी नईमउद्दीन पुत्र नासिरउद्दीन अपने परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने का बुंदा, तीन हार, छह सोने के कंगन, तीन सोने की अंगूठी, टॉप्स, चांदी की पांच पायल, नाक की कील व 80 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लगभग आठ लाख रूपये के ऊपर की चोरी हुई है। घटना की सूचना पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा व फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी नगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।