फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दहेज न मिलने पर दो विवाहिताओं की हत्या, लटकाए शव

Sun, 06 Jun 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/पयागपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज न मिलने पर दो विवाहिताओं की हत्या कर दी गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को फंदे से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनगोडा गांव निवासी शिवराम ने अपनी बेटी रीता (23) का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र के पिपरा फार्म निवासी तुलसीराम से किया था। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को मारा-पीटा करते थे। दहेज की मांग पूरी न हो पाने पर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर सास-ससुर व पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, खैरीघाट थाना क्षेत्र में भी विवाहिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी धनीराम ने अपनी बेटी सुशीला की शादी खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव निवासी पवन के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव को लटका दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने बताया कि ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed