{"_id":"60bbca9c8ebc3e2780206d61","slug":"bahraich-bahraich-news-lko581149677","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों की नाराजगी पड़ी भारी, हटे डीएम, डॉ. दिनेश को भेजा गया बहराइच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों की नाराजगी पड़ी भारी, हटे डीएम, डॉ. दिनेश को भेजा गया बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। शासन ने देर रात जिलाधिकारी शंभु कुमार का तबादला कर दिया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री की समीक्षा में जिले के नेताओं की नाराजगी सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। नवागंतुक डीएम डॉ. दिनेश चंद्रा ने शनिवार की दोपहर ही बहराइच पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
बहराइच के जिलाधिकारी शंभु कुमार लगभग तीन वर्ष से तैनात थे। सबसे लंबा कार्यकाल होने के बावजूद उनका संगठन से तालममेल और सीयूजी फोन न उठने की शिकायत लगातार मिल रही थी। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व यूपी प्रभारी राधे मोहन सिंह की समीक्षा में भी जिले के नेताओं ने उनके कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
माना जा रहा है कि पार्टी नेताओं की नाराजगी के कारण शनिवार को डीएम शंभु कुमार का स्थानांतरण माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के पद पर कर दिया गया। उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस डॉ. दिनेश चंद्रा को विशेष सचिव संस्कृति विभाग से बहराइच के नए जिलाधिकारी के रुप में तैनात किया गया है। शनिवार दोपहर ही उन्होंने बहराइच पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागंतुक डीएम डॉ. दिनेश चंद्रा ने कहा कि कोरोना महामारी से आम जनता को सुरक्षित करना उनकी प्राथमिकता होगी। आकांक्षात्मक जिले से विकसित जिले के रुप में बहराइच को पहचान दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शंभु कुमार का अचानक तबादला सभी को अचंभित कर गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर उनका पौधरोपण का कार्यक्रम निर्धारित था। अचानक स्थानांतरण की सूचना आ गई और कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद आईएएस शंभु कुमार सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बहराइच के नेताओं के बीच सीडीओ कविता मीना की कार्यप्रणाली भी सवालों से घिरी हुई है। नेताओं ने संगठन की बैठक में उनके द्वारा सीयूजी फोन पर बात करने के लिए न आने और किसी की भी बात को गंभीरता न लेने पर भी नाराजगी जताई है।