फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

स्मैक की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.16 करोड़ अंतरराष्ट्रीय कीमत

Sun, 06 Jun 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
bahraich
रूपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान स्मैक की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.16 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल स्थित रुपईडीहा बॉर्डर की सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रूपईडीहा थाने में तैनात एसआई रूदल बहादुर सिंह व एसएसबी के एएसआई संदेश कुमार दलबल के साथ भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के पास गश्त कर रहे थे। तभी नेपाल जाते हुए एक युवक दिखाई पड़ा। संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने युवक को रुकने के लिए इशारा किया तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 116 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर की पहचान किया रोड निवासी हसमत अली उर्फ मास्टर के रूप में हुई है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि तस्कर नेपाल में स्मैक ले जाकर बेचने की फिराक में था। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.16 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed