फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो गज की दूरी के साथ चिकित्सकों ने मरीजों की जांची सेहत

Sat, 05 Jun 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bahraich
04 बीएचआर 01 - बहराइच में शुक्रवार को मेडिकल कालेज में शुरू हुई ओपीडी के बाद इलाज कराने के लिए रही मरी? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी का संचालन बंद था। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती थी। शुक्रवार से पुन: ओपीडी का संचालन शुरू हो गया है। मेडिकल कालेज पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने दो गज की दूरी के साथ सेहत जांची। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सकों ने मरीज देखे। पहले दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ कम दिखी। हालांकि मेडिकल कॉलेज में पहुंचे मरीजों को लाइन लगाने से परेशानी हुई। जागरूकता के चलते मरीज मास्क लगाकर ही अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे संख्या को देखते हुए शासन ने 16 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सेवा बंद कर दी थी। लगभग डेढ़ माह तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। सरकार ने कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए चार जून से पुन: ओपीडी संचालन के निर्देश दिए थे। शुक्रवार से ओपीडी का संचालन मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुआ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि सुबह आठ बजे से अस्पताल में काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचे मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसके बाद सभी ने संबंधित चिकित्सकों को दिखाया। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दो गज की दूरी के साथ मरीजों को देखा गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि चार जून से जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी शुरू कर दी गई है। सीएचसी और पीएचसी पहुंचे मरीजों को संबंधित चिकित्सकों ने सेहत जांच कर दवाइयां लिखीं। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी को लाइन में लगवा दिया गया। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को लाइन में लगने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में शुक्रवार से ओपीडी शुरू हो गई। ओपीडी के संचालन का जायजा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा की देखरेख में हुआ। चिकित्सकों द्वारा पहले दिन 103 मरीजों की जांच करते हुए दवाएं वितरित की गईं। यहां पर दो मरीजों को चोट लगने के कारण भर्ती भी किया गया।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ओपीडी शुरू हुई। ओपीडी संचालन की सूचना पाकर दूर-दराज के लोग इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन कुछ लोग बिना मास्क के अस्पताल पहुंच गए। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें मास्क पहनकर ही अस्पताल में प्रवेश करने की बात कही। मरीजों व उनके तीमारदारों ने मास्क लगाकर चिकित्सकों को दिखाया।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के साथ बेहतर इलाज देने की कोशिश होगी। चिकित्सकों को इसके दिशा निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ राजेश मोहन ने बताया कि सभी सीएचसी के चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीजों को कठिनाई न होने दें। बेहतर इलाज कर स्वास्थ्य लाभ दें जिससे समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed