फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

विवादों से घिरे चौकी इंचार्ज समेत 10 एसआई के तबादले

Sat, 05 Jun 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान विवादों में आए घंटाघर चौकी इंचार्ज समेत 10 एसआई का तबादला एसपी ने कर दिया। पांच एसआई को पुलिस लाइन से थाने पर काम करने का मौका मिला है। चर्चा है कि जल्द ही थानाध्यक्षों के तबादले भी हो सकते है। घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने वाले थानाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए घंटाघर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार को रामगांव थाने, घाघराघाट चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह को रोडवेज चौकी इंचार्ज, कोतवाली नगर में तैनात एसआई अरविंद शर्मा को घाघराघाट चौकी इंचार्ज व रामगांव थाने में तैनात एसआई अशोक कुमार जायसवाल को घंटाघर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसपी ने बताया कि एसआई संतोष कुमार को पुलिस लाइन से थाना रानीपुर, एसआई विजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना हरदी, एसआई जितेंद्र वर्मा व एसआई दिनेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना कैसरगंज भेजा गया है। चर्चा है कि जल्द ही थानाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed