फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चोर गैंग का भंडाफोड़, चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। पकड़े गए चोर चोरी की बाइक से दिन में रेकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में हुई कई चोरियों के घटना को आरोपियों ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन

सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने मिहीपुरवा कस्बा चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को दलबल के साथ मौके पर भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग कुड़वा के पास से गिरफ्तारी हुई। आरोपियों की पहचान आसिफ, रिजवान व हरजीत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की बाइक, बर्तन व 3500 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed