{"_id":"607f0f418ebc3e591150391c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko575050490","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व कपड़ा व्यवसायी समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता व कपड़ा व्यवसायी समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विशेश्वरगंज के कंछर निवासी सगे भाई की कोरोना संक्रमण से मेडिकल कालेज में मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। परिवार के लोगों ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर समय से ऑक्सीजन न लगाने का आरोप लगाया है। उधर शहर निवासी सपा नेता, कपड़ा व्यवसायी व शिवपुर निवासी रोजगार सेवक की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। सभी का प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
कोरोना संक्रमण से मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शहर के मोहल्ला चिक्कीपुरा निवासी कपड़ा व्यापारी अनुपम जैन (55) शनिवार को जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव आए थे। होम आईसोलेशन में कपड़ा व्यवसायी को रखा गया था। सोमवार देर रात को व्यवसायी की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी सुबूरउल्ला खां सपा नेता हैं। वह भी कोरोना पॉजिटिव थे। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान सपा नेता की मौत हो गई। विशेश्वरगंज विकास खंड के कंछर निवासी अधिवक्ता विपिन मिश्रा (35) लखनऊ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता थे।
वह ग्राम प्रधान पद का चुनाव भी लड़ रहे थे। इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया था। विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि विपिन मिश्रा व भाई पवन मिश्रा (31) कोरोना पॉजिटिव थे। सोमवार को दोनों की हालत खराब हुई तो उन्हें सीएचसी लाया गया। यहां पर एंटीजन जांच में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन ऑक्सीजन दर काफी कम हो गया। इस पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पहले छोटे भाई पवन मिश्रा की मौत हुई। इसके बाद मेडिकल कालेज में अधिवक्ता विपिन मिश्रा की मौत हो गई। सगे भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा सर्वेश मिश्रा व चेचेरे भाई अनूप मिश्रा का कहना है कि मेडिकल कालेज में समय से ऑक्सीजन नहीं लगाया गया। जिससे ऑक्सीजन नहीं मिल सका और मौत हो गई। सदर तहसील क्षेत्र के नौतला के रोजगार सेवक श्यामसुत (35) कोरोना पॉजिटिव थे। गंभीर हालत में उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान श्यामसुत की मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा का कहना है कि सगे भाईयों की मौत कोरोना से हुई है। सोमवार से ही हालत काफी खराब थी। मृतक के परिवारीजनों की कोरोना जांच की गई है। साथ ही लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विशेश्वरगंज निवासी अधिवक्ता विपिन मिश्रा व उनके भाई पवन मिश्रा की मौत कोरोना से हुई है। मेडिकल कालेज में भर्ती विपिन मिश्रा का ऑक्सीजन लेवल 50 आ गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी से वार्ता हुई। इसके बाद रात एक बजे स्वयं ऑक्सीजन लगाया। लेकिन ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम थी। साइलेंट कोरोना किलर से दोनों भाइयों की मौत हो गई।
डॉ. एनएन त्रिपाठी प्रभारी सीएमएस
शहर के छोटी बाजार स्थित पदमा मार्केट में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा संचालित है। यहां पर तैनात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिस पर बैंक को बंद करा दिया गया है। सेनेटाइजेशन बैंक परिसर का कराया गया है। मंगलवार को बैंक बंद होने से पहुंचे उपभोक्ता वापस लौट आए।