फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कोविड के मरीज का इलाज करने पर चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज

Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अस्पताल चौराहा स्थित इंडिया हास्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज का चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा था। जबकि यह कानूनन अपराध है। इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ ने कोतवाली देहात में चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के अस्पताल चौराहा के निकट इंडिया हास्पिटल का संचालन होता है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अप्रैल को एंटीजन जांच में 49 वर्षीय ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बावजूद अस्पताल के संचालक डॉ. गयास अहमद द्वारा कोरोना संक्रमित का इलाज किया जा रहा था। जबकि शासन की ओर से इंडिया अस्पताल को कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद डॉ. गयास द्वारा संक्रमित का इलाज किया जा रहा था। ऐसे में डॉ. गयास अहमद के विरुद्ध कोतवाली देहात में केस दर्ज कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि सुसंगत धारा के साथ महामारी एक्ट में भी केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed