{"_id":"604cf16e8ebc3e8d3663ed39","slug":"bahraich-bahraich-news-lko569395886","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, मुकदमा दर्ज कर संचालक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, मुकदमा दर्ज कर संचालक को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपईडीहा (बहराइच)। सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा बाजार मेें पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने जांच के दौरान दुकान को बिना लाइसेंस के संचालित होते पाया। इस दौरान टीम ने दुकान मेें रखी 50 हजार की दवाओं को सीज कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाने की पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रूपईडीहा कस्बे के बाजारों मेें मेडिकल स्टोरों पर अवैध तरीके से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के साथ ही बिना लाइसेंस दुकानों का संचालन हो रहा है। इसकी सूचना पर एसडीएम नानपारा की अगुवाई मेें औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद व थाने के एसओ अशोक सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के पचकरी गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने पूरी दुकान को खंगालना शुरू कर दिया। जांच के दौरान टीम को दुकान के संचालन का कोई कागज संचालक नहीं दिखा सके।
दुकान पूरी तरह से अवैध तरीके से संचालित होती पाई गई। टीम ने मौके पर ही दुकान मेें रखी 50 हजार कीमत की दवाओं को सीज करते हुए संचालक आशीष यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। डीआई राजू प्रसाद ने बताया कि गांव मेें पूरी तरह अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दुकान संचालक आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दुकान मेें रखी 50 हजार की दवाओं को सीज कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उधर, एसओ अशोक कुमार ने बताया कि औषधि विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।