{"_id":"604ba2b28ebc3e593b4022a6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5692359158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डमरू की डम-डम के साथ लगे हर-हर महादेव के जयकारे, भगवान शिव के बराती बने जिलेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डमरू की डम-डम के साथ लगे हर-हर महादेव के जयकारे, भगवान शिव के बराती बने जिलेवासी
विज्ञापन
12 बीएचआर 05 - बहराइच शहर में निकाली गई शिव बारात में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ढोल नगाड़े व बैंडबाजे के बीच पैरों में घुंघरू बाध, कांधे पर कांवड़ लिए श्रद्धालुओं ने डमरू की गूंज में जयकारा लगाया तो पूरा जिला हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शिव बरात में शामिल श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। भगवान शिव की बरात में पूरा जिला बराती बना रहा। हर कोई हर-हर महादेव व बोल बम का जयकारा लगाते हुए बराती बनकर झूम रहा था। श्रद्धालुओं की सु़रक्षा में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। देर रात तक भगवान शिव की बरात चलती रही और श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व के जश्न में डूबे रहे।
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। श्रद्धालुओं का उत्साह शिवबरात में देखने को मिला। गुरुवार रात शहर के सिद्धनाथ मंदिर से श्री महाकाल सेवक मंडल की ओर से महाकाल बाबा की भव्य बरात करन रस्तोगी की अगुवाई में निकाली गई। बरात मंदिर से निकलकर छावनी, डिगिहा, अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार होते हुए सिद्धनाथ मंदिर वापस पहुंची। बरात में उत्तराखंड की झांकी, बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, नंदी, भजन मंडली व भगवान राधा कृष्ण की झांकी को देखकर लोग आकर्षित हुए।
इस मौके पर अनुभव गुप्ता, जीतू जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, दीपक सोनी, शुभम सोनी, वैभव पटवा समेत अन्य शिवभक्त मौजूद रहे। आदिदेव भगवान शिव विवाहोत्सव समिति की ओर से शहर के गुलामअलीपुरा मोहल्ले से शिव बरात निकाली गई। बरात छावनी चौराहा से होते हुए घंटाघर, पीपल चौराहा, गुदड़ी चौराहा, काजीपुरा तिराहा, संगम होटल व बस स्टैंड होते हुए पंचायती मंदिर में पहुंची। जहां शिव विवाह का आयोजन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष घनश्यामदास कसेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधांशु साहू, अभय सिंह, रवि सिंह समेत अन्य शिवभक्त मौजूद रहे। रूपईडीहा में महाशिवरात्रि पर भोले शिव की बरात बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकली। बरात में झांकियां आकर्षण का केेंद्र रही। जगह-जगह बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गीतों के स्वर नंदी पर होकर सवार शिव जी चले गोरा ब्याहने, आओ महिमा गाएं भोलेनाथ की, भक्ति में खो जाएं भोलेनाथ की। कस्बे में कई जगह पर प्रसाद का वितरण किया गया। भोले बाबा की बरात राम जानकी मंदिर रुपईडीहा से होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण करते संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची। जहां शिव पार्वती का ब्याह हुआ। इस मौके पर जगमोहन जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, रामचंद्र अग्रवाल, लल्ला जायसवाल, कल्लू जायसवाल, अध्यक्ष रामनरेश बरनवाल, व्यवस्थापक गुड्डू मदेशिया, महामंत्री विजय गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं मिहींपुरवा कस्बे में भी शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। मोतीपुर थानाध्यक्ष अशोक सिंह सुरक्षा के मद्देनजर बरात केे साथ-साथ चलते रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, नगर अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रखंड मंत्री हेमंत वर्मा, नगर मंत्री राजेश पहलवान आदि मौजूद रहे।