फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich

मांग पूरी न होने पर स्टाफ नर्स ने लगा दिया चीरा

Fri, 12 Mar 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bahraich
12 बीएचआर 38 - बहराइच के महिला अस्पताल में रुपये लेने के आरोप लगाने के बाद भर्ती प्रसूता महिला। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ग्राम श्यामपुर नदौना निवासी गर्भवती महिला को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने 700 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके पेट में चीरा लगा दिया। परेशान पति ने सीएमएस व प्राचार्य को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड अंतर्गत श्यामपुर नदौना निवासी दीपा देवी गर्भवती थी। पति मुकेश कुमार ने प्राचार्य व सीएमएस को पत्र भेजकर शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में मुकेश का कहना है कि दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर तैनात स्टाफ नर्स ने 700 रुपये की मांग की। इस पर हॉस्पिटल मैनेजर गौरव श्रीवास्तव ने परिचय देते हुए कर्मचारी निहारिका सिंह के परिवार की मरीज होने की बात कही। इससे नाराज स्टाफ नर्स ने पेट में चीरा लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रुपया लेकर टांका लगाया। पति ने प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी और सीएमएस डॉ. डीके सिंह को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीएमएस डॉ. डीके सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। शिकायत की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed