फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मेडिकल कॉलेज घोटाले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 11 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। हिंदू जागरण मंच व शिवसेना के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मेडिकल कालेज मेें हुए करोड़ों के घोटाले मेें दर्ज मुकदमे मेें नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन मेें पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कालेज मेेें हुए 14 करोड़ से अधिक के घोटाले मेें नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले मेेेें 40 एनजीओ के फर्म संचालकों के नाम गंभीर धाराओं मेें मुकदमा दर्ज है। पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। मांगे पूरी न होने पर पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान शिवसेना के जिला संयोजक अर्जुन पंडित, महासचिव प्रमोद कुमार, विजय कुमार भास्कर, सैय्यद अली समेत अन्य ने दिए गए ज्ञापन में मांग की कि सभी को गिरफ्तार कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, सभी फर्मो के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाए। बताया कि जनसूचना के माध्यम से आरटीआई कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने सरयू नहर खंड के अधिकारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ सूचनाएं मांगी गई थी। लेकिन छह माह से अधिक बीतने को है। सूचना देना तो दूर अधिकारी आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दे रहें। सभी की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में वर्ष 2017 मेें परसोरा गांव के चार लोगों को आवासीय पट्टा, रामपुर धाबियाहार गांव मेें खैरीघाट कच्ची शराब का निर्माण कार्य, अवैध तरीके से गोकशी व बूचड़खाना, थाना खैरीघाट के एसओ के खिलाफ कार्रवाई, चित्तौर के रसूलपुर मेें ग्राम समाज की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा समेत कई मांगे उठाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed