फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Thu, 11 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
bahraich
11 बीएचआर 08 - बहराइच में गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक करतीं सदर व? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब शिवालयों में उमड़ पड़ा। सुबह से ही जत्थों में कांवड़िये और शिवभक्त मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए। शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज व बोल बम की गूंज होती रही। जलाभिषेक की जलधारा टूट नहीं रही थी। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार व बेर अर्पित किए गए। घंटे-घड़ियालों की गूंज व हर-हर महादेव केे जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का पर्व मनाया।
विज्ञापन

देवों के देव महादेव व जगत जननी मां पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर के अतिप्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजने लगे। घंटा-घड़ियालों की आवाज के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। जत्थों में पहुंचे शिवभक्तों ने दूध, अक्षत, बेलपत्र, भांग व धतूरे से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सिद्धनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। सुबह चार बजे ही सड़क पर एक किलो मीटर लंबी लाइन जलाभिषेक के लिए लग गई। ऐसी ही स्थिति मटेरा में पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में रही। श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने विधि-विधान से शिव पूजा की।
विज्ञापन

पयागपुर के बाबा बागेश्वरनाथ में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जरवलरोड के मनकामेश्वरनाथ मंदिर व तारकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रिसिया में कांवरिया संघ के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। देवीपुरा शिव मंदिर, इंदिरा नगर हनुमान शिव मंदिर, रिषी भूमि शिव मंदिर, शिव मंदिर पंचवटी सीता राम आश्रम शिव मंदिर, संतोषी माता शिव मंदिर, मनकामेशवर शिव मंदिर, सिसई सलोन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू गुप्ता, डॉ. राजू निगम, श्रवन मित्तल, अरविंद, दुर्गेश चौधरी, राजू रतन, रामरतन अग्रवाल, शनि वैश्य, उमाशंकर गुप्ता समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर रिसिया थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे। वहीं, नानपारा में महाशिवरात्रि पर आर्य समाज नानपारा द्वारा पुरानी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ किया गया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान लालता प्रसाद आर्य, प्रकाश वीर गुप्ता, रितेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह मिहीपुरवा, गायघाट, महसी, बौंडी, फखरपुर, नवाबगंज समेत अन्य ग्रामीण शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धनाथ मंदिर में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी अपने परिजनों के साथ जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। एडीएम जयप्रकाश पांडेय व कैसरगंज सीओ शंकर प्रसाद ने भी जलाभिषेक किया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन ने मटेरा में स्थित जंगलीनाथ शिवमंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed