फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पंचायत चुनाव को लेकर दहशत फैलाने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर लोगों के बीच पहुंचकर दहशत फैलाने वाले जिला बदर अपराधी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के पास से कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अपराधी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम ने हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानापुर गांव निवासी मुन्ना लाल पुत्र रामसमुझ को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया था। डीएम के आदेश के बावजूद अपराधी गांव व आसपास के क्षेत्रों में घूमकर लोगों के बीच दहशत पैदा कर रहा था। हुजूरपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव को प्रकरण की जानकारी हुई तो थानाध्यक्ष ने मुखबिर का जाल बिछाया।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी शंकरपुर से ज्ञानापुर जाने वाला है। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। तलाशी लिया तो कट्टा व दो कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद असलहे का मुकदमा दर्ज करते हुए अपराधी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed