फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

थाने से चंद कदम की दूरी पर होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
10 बीएचआर 20 - रामगांव थानाक्षेत्र के मुद्धाचक धोबियागांव में होमगार्ड पर फायरिंग के बाद जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मुद्धाचक धोबिहा गांव में थाने से चंद कदम की दूरी पर घर के बाहर सो रहे होमगार्ड पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। परिजन दौड़े तो देखा कि होमगार्ड खून से लथपथ पड़ा था। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण व महसी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने होमगार्ड के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिवारवालों का कहना है कि होमगार्ड को कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस मामले को दूसरा मोड़ देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के मुद्धाचक धोबिहा गांव निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड रामेश्वर का घर थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर है। मंगलवार की रात अपने घर में खाना खाने के बाद बाहर मड़हे में सोने के लिए चले गए। रात लगभग एक बजे सो रहे होमगार्ड पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन बाहर दौड़ कर आए तो देखा कि हमलावर फरार हो गए और रामेश्वर घायल होकर तड़प रहे थे। घटना की सूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घायल होमागार्ड को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती करवाते हुए घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। भर्ती घायल होमगार्ड की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ महसी कमलेश सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। निरीक्षण कर परिवार व आसपास के लोगों से घटना के बारे में बातचीत करते हुए बयान दर्ज किए। एएसपी ने बताया कि होमगार्ड के पुत्र लोकेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल होमगार्ड के पुत्र लोकेश ने बताया कि हमला धारदार हथियार से नहीं किया गया बल्कि गोली मारी गई है। जब पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो वह मौकेे पर आई और पिता के पास ही पड़े खोखे को साथ ले गई। लोकेश का आरोप है कि पुलिस ने सादे कागज पर साइन करा लिया था। बाद में पता चला कि पुलिस अज्ञात हथियार बताकर घटना को छुपा रही है। पुलिस मेरे परिवार के साथ नाइंसाफी कर रही है।

मुद्धाचक गांव में होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। दाहिना कान कट गया है। मेडिको लीगल में फायर आर्म्स इंजरी का होना नहीं पाया गया है। ब्लंट ऑग्जेक्ट पाया गया है। घायल होमगार्ड के पुत्र लोकेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक्स-रे ओपियन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed