{"_id":"60490a528ebc3ecbac066334","slug":"bahraich-bahraich-news-lko568925360","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विशेश्वरगंज व मिहींपुरवा के सीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों विकास खंड के सीडीओ की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने तक सभी ने अनवरत धरना देने की बात कही है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के संरक्षक हरिकेश सिंह व अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रही हैं। बुधवार को संयोजक सुरेश त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष सुनीता आर्या की अगुवाई में सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विशेश्वरगंज सीडीपीओ कार्यालय दलालों का अड्डा बना हुआ है। यहां पर कार्यकर्ताओं से मीटिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। शिकायत करने पर सीडीपीओ द्वारा वेतन रोक दिया जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह मिहींपुरवा के सीडीपीओ पर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता, मारपीट व लूट का आरोप लगाया है।
सभी का कहना है कि पूर्व में भी पुष्टाहार विभाग में घोटाले की आवाज उठायी जा चुकी है। इसके बावजूद सीडीपीओ पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समूह के साथ मिलकर सभी ने दाल बेच ली और लिखकर दे दिया कि दाल का वितरण हो गया है। प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता सिंह, महामंत्री कोकिला शर्मा, उपाध्यक्ष शारदा सिंह, बिंदू शुक्ला समेत काफी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।