{"_id":"64d27be0789308df9409a028","slug":"bahraich-24-villages-surrounded-by-water-migration-fast-bahraich-news-c-98-1-slko1013-1564-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच 24 गांव पानी से घिरे, पलायन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच 24 गांव पानी से घिरे, पलायन तेज
Tue, 08 Aug 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट, महसी, मिहींपरुवा, बौंडी, नानपारा (बहराइच)। पहाड़ी व तराई इलाकों में बारिश से नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे सरयू, राप्ती समेत अन्य नदियों का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए महसी, मिहींपुरवा व कैसरगंज तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के लोगों में बाढ़ का भय सताने लगा है। करीब दो दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी भर गया है। संपर्क मार्ग भी बंद हो गए है।
सरयू नदी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को तीनों बैराजों से तीन लाख 58 हजार 158 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एडीएम ने अफसरों के साथ प्रभावित इलाकों का हाल देखा व लोगों को हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है।
मातीपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी में बैराज से पानी के डिस्चार्ज होते ही नदी के किनारे से सटे सुजौली ग्राम पंचायत, जंगल गुलरिहा, बड़खडिया, चहलवा के दर्जन भर से ज्यादा गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ का पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है। ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने बताया कि बाढ़ का पानी एक साथ बढ़ना चालू हुआ है, जिसके चलते बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव का संचालन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुजौली के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि नाव का संचालन करवाया जा रहा है। बडखड़िया के गुप्तापुरवा, तुलसीपुरवा गांव में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
लोग खुद ही तोड़ रहे अपने घर
तहसील महसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांझा, दरिया बुर्द के मजरा चमरैहिया में बालक राम अपने मकान को तोड़ रहे हैं। ग्राम मास्टर पुरवा में रमाकांत, शोभा देवी, पक्का मकान और राजाराम, सुशील कच्चा मकान तोड़ रहे हैं। नई बस्ती, धोबियन पुरवा, चमरैहिया चार गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। तहसीलदार महसी पियूष श्रीवास्त व नायब तहसीलदार संग्राम सिंह क्षेत्रीय लेखपाल कदीर खान बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेकर लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
गांव पानी से घिरे, संपर्क मार्ग बंद
ब्लॉक शिवपुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण जन- जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।लोगों में अफरा तफरी मची है।
ब्लॉक के नेवादा पूरे कस्बाती,बाजपुरवा,मंगल पुरवा, तिगड़ा,माझा दरिया बुर्द,बलदुपुरवा, गुजराती पुरवा,बौंडी, शिवपुर, सेखनपुरवा,ललई पुरवा,सोमई पुरवा,टिकानपुरवा,मक्कापुरवा सहित दर्जनों गांवों को घेर लिया है और तमाम गांव निशाने पर है। शिवपुर बौंडी संपर्क मार्ग पर पानी आ जाने से संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।
अलर्ट मोड पर प्रशासन
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर ने बताया कि नेपाल में हुई बारिश के कारण घाघरा व सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियों, बाढ़ शरणालय, मेडिकल राहत कैम्प आदि पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सम्बन्धित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करते हुए यथा स्थिति से कन्ट्रोल रूम 05252-230132 व टोल फ्री 1077 पर स्थिति से अवगत कराते रहने को कहा गया है।