{"_id":"632ca85180793307282f4a0c","slug":"baharich-bahraich-news-lko649616428","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के बहाने बुलाकर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के बहाने बुलाकर युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर (बहराइच)। पार्टी देने के बहाने दो दोस्तों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। इसके बाद घर से दूर ले जाकर चाकू से गोद डाला। शोर सुनकर राहगीर इकट्ठा हुए तो दोनों दोस्त फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ला निवासी कार्तिकेय (23) को बुधवार शाम उसके दोस्त कुलदीप मिश्रा व राहुल पांडेय ने पार्टी देने बहाने घर के बाहर बुलाया। इसके बाद शहर से दूर हरदी थाना क्षेत्र के चहलारीघाट पुल पर ले गए। रास्ते में दोनों ने कार्तिकेय को बीयर भी पिलाई। चहलारीघाट पुल पर पहुंचते ही दोनों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
उसके हाथ व सिर समेत कई जगह जख्म हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शोर सुना तो मौके पर इकट्ठा हो गए। यह देखकर कुलदीप व राहुल फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे हरदी थानाध्यक्ष ने कार्तिकेय को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है, लेकिन घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।