फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharich

बलहा में सरोज ने कायम रखा भाजपा का जलवा

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
baharich
बहराइच। विधानसभा बलहा (सु.) सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने सीधी टक्कर देते हुए सपा प्रत्याशी को पराजित किया। बलहा से भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए दोबारा कामयाबी का सेहरा अपने सिर बांधा। वर्ष 2012 में बलहा विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद से इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। नवनिर्वाचित विधायक सरोज सोनकर ने अपनी जीत के बाद सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में बलहा विधानसभा (सु.) का गठन किया गया था। पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से सावित्रीबाई फूले ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के ही अक्षयवर लाल गोंड ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर अक्षयवर लाल गोंड संसद पहुंच गए। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में बलहा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए सरोज सोनकर ने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि को शिकस्त दी थी। इस बार भी भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से ही नजर आ रहा था। सरोज सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल कनौजिया को 16451 मतों से पराजित कर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा है। सरोज को 97155 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी को 80704 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत के साथ ही बलहा विधानसभा क्षेत्र की गणना भाजपा के मजबूत गढ़ के रूप में होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed