फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharaich 316 vidhan sabha 2022

यासर सबसे धनवान, गहनों की शौकीन हैं अनुपमा

Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
baharaich 316 vidhan sabha 2022
बहराइच। विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने वाले प्रत्याशी करोड़पति हैं। सदर सीट से सपा प्रत्याशी सबसे अमीर हैं हालांकि इनके ऊपर कर्ज भी है। वहीं, मटेरा से लड़ रहीं इनकी पत्नी मारिया के पास अपना कोई चार पहिया वाहन नहीं है। सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुपमा जायसवाल गहनों की शौकीन हैं। कई प्रत्याशियों के पास लखनऊ में जमीन व मकान हैं। महसी से सपा प्रत्याशी केके ओझा पर तीन मुकदमे भी दर्ज हैं। कोई भी प्रत्याशी असलहा रखने का शौक नहीं रखता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में भाजपा की सदर प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने बताया है कि उनके पास तीन वाहन हैं। वह गहनों की शौकीन हैं। उनके पास 580 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी व 2.21 लाख की नकदी मौजूद है। अनुपमा के पास 1.66 करोड़ की चल व 1.51 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पति अशोक जायसवाल के पास 1.58 करोड़ की संपत्ति है।
विज्ञापन

इन्होंने अपनी आय का मुख्य जरिया पेट्रोल पंप दिखाया है। सपा के सदर प्रत्याशी यासर शाह ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 55 हजार नकद हैं। 2.18 करोड़ की चल व 5.62 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास तीन वाहन हैं। वहीं इनकी पत्नी मारिया अली शाह के पास मात्र 25 हजार नकद हैं। मारिया भी मटेरा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह भी गहनों की शौकीन हैं। इनके पास भी एक किलो चांदी व 40 तोला सोना है। इनके पास वाहन नहीं है। महसी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी केके ओझा ने बताया है कि उनके पास 75 हजार नकद हैं। 9.64 लाख की चल व 1.12 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास भी एक चार पहिया वाहन है। मटेरा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी आकिब उल्ला खान ने बताया है कि उनके पास 50 हजार नकद, 15 लाख की अचल व 7.7 लाख की चल संपत्ति है। इनके पास भी दो चार पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी यासर शाह ने ताल ठोकी है। यासर सपा में काफी कद्दावर नेता माने जाते हैं। यासर ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उन्होंने अलग-अलग मदों में बैक से पांच करोड़ का कर्ज ले रखा है। हालांकि, इनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
भाजपा की अनुपमा जायसवाल, सपा की मारिया अली व केके ओझा के पास जिले के साथ-साथ लखनऊ में भी मकान व जमीन है। कई जगह गोदाम बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed