फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Azad Hind Fauj soldier Munau Paswan is no more.

Bahraich News: नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही मुनऊ पासवान

Wed, 25 Feb 2026 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Azad Hind Fauj soldier Munau Paswan is no more.
दिवंगत सेनानी को अंतिम विदाई देते हैं सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : दिवंगत सेनानी को अंतिम विदाई देते हैं सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
बहराइच। आजाद हिंद फौज के सिपाही तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनऊ पासवान (86) का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने ग्राम पंचायत मछियाही चिलवरिया स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


स्वाधीनता सेनानी के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता विनय सिंह अपने साथियों के साथ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर सामूहिक रूप से सलामी दी और जय हिंद का उद्घोष करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। डॉ. गिरिजा दत्त झा, जगतराम चौहान, रामनरेश यादव, राजू मुस्तफा, राम बहादुर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगौती कैराती, राजेंद्र सिंह, इंद्र कुमार यादव, अवधराम पासवान, रवींद्र स्वरूप, मालती पासवान तथा देवेंद्र मिश्रा सहित अनेक लोगों ने उन्हें सच्चा कांग्रेसी बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन


मुनऊ पासवान का राजनीतिक सफर
दिवंगत मुनऊ पासवान आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे। कांग्रेस के संक्रमण काल में वे इंदिरा गांधी के साथ बनारस जेल में सहबंदी भी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव और जिला उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। मुनऊ पासवान कांग्रेस के आजीवन सदस्य तथा अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed