{"_id":"5d52eec08ebc3e6d10749741","slug":"attempt-to-burn-young-man-alive-by-putting-petrol-bahraich-news-lko4761620187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन
हुजूरपुर थानाक्षेत्र के नौबस्ता के लौकाही गांव में पेट्रोल डालकर हमले में घायल युवक।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोटहिन बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उसके ऊपर चाकू से भी कई वार किए गए। जिससे उसके कपड़े भी फट गए। हमलावरों के चंगुल से भागकर किसी तरह युवक ने जान बचायी। पीड़ितकी तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत नौबस्ता लौकाही गांव निवासी रामकरन (18) पुत्र पूशू सोमवार की रात कोटहिन बाजार गया था। रात करीब 7.40 बजे वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तीन अज्ञात हमलावरों ने उसे रोक कर हमला कर दिया। उस पर चाकू से करीब तीन वार किए, जिससे उसके कपड़े फट गए। लेकिन पीछे हटने के कारण चाकू से शरीर पर कोई चोट नहीं लगी।
इसके बाद हमलावरों ने उसे दबोच कर बोतल से पेट्रोल डाल दिया। एक हमलावर माचिस जलाने लगा। रात होने के कारण माचिस गिर गई, जिसे तलाशने में हमलावर जुट गए। इसी दौरान युवक हमलावरों को धक्का देकर मौके से भाग निकला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
युवक ने किसी तरह परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि युवक पर हमले का प्रयास हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।