फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack on dial 112 team, three injured including sipahi in bahraich

चोर को पकड़ने गई डायल 112 की टीम पर हमला, सिपाही समेत तीन घायल

Thu, 10 Sep 2020 03:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Sep 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
attack on dial 112 team, three injured including sipahi in bahraich
हमले में घायल सिपाही व बाबा - फोटो : amar ujala

बहराइच के जरवल कस्बा में स्थित एक बाबा की कुटिया में घुसे चोर को पकड़ने गई डायल 112 की टीम पर चोर ने दरवाजा खोलते ही हमला बोल दिया। हमले में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए किसी तरह चोर को दबोचा। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के लिए न्यायालय रवाना कर दिया।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा के ईदगाह मैदान में आश्रम स्थित है। यहां पर बाबा मुदस्सिर रहते है। आश्रम में गुरुवार की भोर चोरी करने की नियत से एक युवक घुस गया। चोर को घुसता देख बाबा ने आश्रम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आश्रम मेंं चोर घुसने की सूचना डायल 112 को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही सुधीर कुमार सिंह व विनय यादव ने जैसे ही आश्रम का दरवाजा खोला तो चोर ने आश्रम में रखे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चोर के हमले में सिपाही व बाबा घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह जान बचाते हुए चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर की पहचान नयूम पुत्र याकूब के रूप में हुई। जरवलरोड थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वह नशेड़ी की तरह दिखने में लग रहा है। पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed