{"_id":"6ad83e3f246c0dc9789dc55ff52d2da6","slug":"attack-of-leopard-on-old-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए से 20 मिनट तक जूझा बहादुर बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए से 20 मिनट तक जूझा बहादुर बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 20 Aug 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कैलाशनगर निवासी वृद्ध पर खेत जाते समय गुरुवार तड़के तेंदुए ने हमला कर दिया। लगभग 20 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष में वृद्ध मरणासन्न हो गया है।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण हांका लगाते दौड़े तब तेंदुए ग्रामीण को छोड़कर जंगल की ओर गया। ग्रामीण को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जंगल से सटे कैलाशनगर गांव निवासी चेतराम (60) पुत्र बद्री, गुरुवार भोर में नित्यक्रिया के लिए खेत जा रहा था। जब वह गांव से 100 मीटर दूर पर पहुंचा तभी झाड़ियों से अचानक एक तेंदुआ निकल आया और चेतराम पर झपट गया।
विज्ञापन
ग्रामीण ने शोर मचाते हुए तेंदुए से 20 मिनट तक संघर्ष किया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ चेतराम को छोड़कर जंगल की ओर गया लेकिन तब तक चेतराम बेदम हो चुका था। तत्काल घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी गई।
डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र और वन रक्षक पवन शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों को एक हजार रुपये की अहेतुक सहायता उपलब्ध कराते हुए लहूलुहान चेतराम को तत्काल वन विभाग के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चेतराम की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी है।