फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Asha daughter-in-law delivered delivery in an ambulance

आशा बहू ने एंबुलेंस में कराया प्रसव

Tue, 15 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Asha daughter-in-law delivered delivery in an ambulance
जरवल (बहराइच)। ब्लॉक के उसरा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को मंगलवार को दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजनों ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल जाने लगी। रास्ते में उसे असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देखकर ईएमटी और आशा बहू ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। उसने बेटी को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत उसरा गांव निवासी मनीषा (26) पत्नी विशाल गर्भवती थी। दोपहर में मनीषा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर पति ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। दोपहर दो बजे वाहन गांव पहुंच गया। एंबुलेंस से ईएमटी अनिल कुमार और चालक विजय तिवारी गर्भवती को लेकर सीएचसी जाने लगे। साथ में गांव की आशा बहू भी थी। रास्ते में महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर ईएमटी, आशा बहू और परिवार की महिलाओं ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर चिकित्सा कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच की, जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ मिले। इस पर प्रसूता को घर भेज दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल ने बताया कि तेज पीड़ा होने पर एंबुलेंस को रास्ते में रोक कर कर्मचारियों ने प्रसव कराया है। सुरक्षित प्रसव हो गया है। जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed