फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Appliances of 15 houses got damaged due to high voltage

Bahraich News: हाईवोल्टेज आने से फुंके 15 घरों के उपकरण

Wed, 26 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 26 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Appliances of 15 houses got damaged due to high voltage
रिसिया के लखैया जदीद ग्राम में हाई वोल्टेज आने से जला फ्रिज।
रिसिया (बहराइच)। विकासखंड के लखैया जदीद गांव में बुधवार सुबह अचानक हाईवोल्टेज आया और लोगों के घरों में शॉर्ट सर्किट के साथ वायरिंग जलने लगी। वहीं घरों में लगे फ्रिज, कूलर, एलईडीलाइट, वॉशिंग मशीन भी जलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई और लोग घरों के बाहर भागने लगे। हाईवोल्टेज के चलते लोगों को कई लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रिसिया के लखैया जदीद निवासी शहजाद खान, दोसस मोहम्मद, मारुफ, कमलेश, जवाहर आदि ने बताया कि सुबह सभी अपने घरों में रोजाना के काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वोल्टेज बढ़ गया और तार जलने लगे। लोग जब तक कुछ समझ पाते घरों के अंदर लगे एलईडी बल्ब आवाज के साथ जमीन पर गिरने लगे। इससे अफरातफरी मच गई और सभी लोग अनहोनी की आशंका में घर के बाहर भागे। इस दौरान घर धुएं के गुबार से भर गया और उपकरणों में भी आग लग गई। गनीमत रही कि कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई, इससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में लगे फ्रिज, पंखे, कूलर, बोर्ड, वायरिंग, एलईडी बल्ब आदि जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed