फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Angry psychotic woman hanged due to torture

प्रताड़ना से क्षुब्ध मनोरोगी महिला ने लगाई फांसी

Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Angry psychotic woman hanged due to torture
राजीचौराहा (बहराइच)। फत्तेपुरवा गांव निवासी एक महिला अपने भतीजे मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। यहां पर पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे नाराज मायके के लोगों ने पुलिस के सामने ही पति की पिटाई कर दी। इसके बाद नामजद तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक महिला मनोरोगी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत बढ़ई कुट्टी गांव निवासी पूनम देवी (26) पुत्री सकटू का का विवाह दो वर्ष पूर्व हरदी के फत्तेपुरवा गांव निवासी कांशीराम के साथ हुई थी। सकटू ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि दो दिन पूर्व भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बेटी पूनम मायके आई थी। यहां पर पति पहुंचा। उसने नशे की हालत में पूनम की पिटाई कर दी। इसके बाद पूनम ससुराल फत्तेपुरवा आ गई। यहां पर भी पति ने उसकी पिटाई कर दी। पति के प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद वह आराम से सोने लगा।
विज्ञापन

सूचना पाकर मायके के लोग पहुंचे। सभी ने पुलिस की मौजूदगी में ही कांशीराम की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही कांशीराम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मृतका मनोरोगी थी। महिला की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed