फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   anger in congress activists

लखनऊ में हुए लाठीचार्ज से भड़के कांग्रेसी

Tue, 18 Aug 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 18 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किए जाने से जिले के कार्यकर्ताओं में रोष है। जिले के सौ से अधिक कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जिले के तकरीबन तीन हजार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

जिला महासचिव व पयागपुर प्रभारी मुकुंदजी शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मण मेला मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर क्रूरतापूर्वक लाठियां बरसायी गई हैं।


इससे स्पष्ट हो चुका है कि सपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर सरकार चलाना चाहती है। प्रदेश में हिटलर जैसा शासन है।

कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, कानून-व्यवस्था की लचर नीति के कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। सपा सरकार बौखला गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव भगतराम मिश्र, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद, जयकृष्ण मौर्य, देवेश चंद्र मिश्र, राजेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू, शहनवाज खां, जटाशंकर चौधरी, राम गोपाल विश्वकर्मा, गोपीनाथ, मूलचंद राव समेत सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अब प्रदेश सरकार के खिलाफ और उग्र प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed