फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anger erupted over death of Unnao scandal

उन्नाव कांड की पीड़िता की मौत से फूटा गुस्सा

Sat, 07 Dec 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over death of Unnao scandal
बहराइच के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उन्नाव कांड में पीड़ित युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की अगुवाई में डीएम दफ्तर के बाहर धरना दिया। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर उपवास व धरना देकर घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

उन्नाव में कुछ युवकों की ओर से एक युवती को जिंदा जला दिया गया था। झुलसी दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली में सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जिले में पहुंचते ही राजनीतिक दलों की ओर से प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक रामतेज यादव और छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि सपा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करती रहेगी। धरने को लोहिया वाहिनी के प्रदीप वर्मा, अशोक लोधी, शुभम सिंह, वीरेंद्र वाल्मीकि आदि ने भी संबोधित किया।
उधर, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कांड को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बौद्ध परिपथ पर जाम लगाकर विरोध भी जताया। इस मौके पर पूर्व विधायक केके ओझा, पूर्व प्रमुख जयंकर सिंह, राकेश टेकड़ीवाल, जफर उल्ला खां बंटी, डॉ. अयोध्या जायसवाल, अनवार वारसी, नदीमुलहक तन्नतू, डॉ. विकास दीपवर्मा, राजू तिवारी, जेपी यादव, बालकिशुन आदि मौजूद रहे।
वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मार देेने के विरोध में शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता अशोक चोपड़ा व राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार में बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। उन्नाव कांड के दोषियों को फांसी देने के साथ ही राष्ट्रप्रति को सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मौके पर अबुल लैस, हसन इश्तियाक, आरके पांडेय, रामचंदर साहू, विजय गौड़, विमलेश आदि मौजूद रहे।

शिवसेना ने की एक करोड़ मुआवजे की मांग
बहराइच। शिवसेना के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई में उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर पीड़िता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर सत्या पंडित, मनोज सिंह, अभिषेक, आनंद शुक्ला, अजय, बृजेश, द्वारिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed