{"_id":"5e0f77538ebc3e87f34d888a","slug":"anger-due-to-not-getting-food-grains-for-two-months-bahraich-news-lko5011216175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से खाद्यान्न न मिलने से फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से खाद्यान्न न मिलने से फूटा गुस्सा
विज्ञापन
नवाबगंज के सोरहिया के कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
बाबागंज (बहराइच)। नवाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत सोरहिया के ग्रामीणों को दो माह से कोटे से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदार खाद्यान्न नहीं दे रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम व डीएसओ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरहिया में दो कोटेदारों की नियुक्ति है। प्रथम कोटेदार ओरीलाल गौतम की मनमानी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। कोटेदार की ओर से बीते दो माह से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। खाद्यान्न न मिलने से ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कोटेदार की ओर से खाद्यान्न न वितरण करने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम पंचायत सोरहिया के मजरा गनेशपुर, भगवानपुर, रामगढ़ी, सहजरामपुरवा के तमाम ग्रामीणों ने कई बार लिखित शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह कोटे का खाद्यान्न ग्रामीणों को नहीं वितरित कर रहा है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण मैकूलाल, जगमोहन, पंचम, चेतराम, रंगीलाल, अनंतराम, रघुवंशा, दरबारी लाल, मनोरानी, भोलानाथ आदि ने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदार के हौसले बुलंद हैं। वह आम ग्रामीणों की शिकायत पर अमल नहीं कर रहा है। खाद्यान्न मांगने पर वह अभद्रता कर रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सकीना, महरूला, सावित्री, फुलमता, श्याम मनोहर, जोरदार आदि मौजूद रहे।