फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Amid tight security, 2195 took the medical entrance exam

Bahraich News: कड़ी सुरक्षा के बीच 2195 ने दी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

Sun, 07 May 2023 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Amid tight security, 2195 took the medical entrance exam
बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट (नेशनल इजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित की गई जिसमें 2195 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नीट परीक्षा का आयोजन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज व जयपुुरिया स्कूल में दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 तक किया गया। तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 2235 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से कुल 40 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने के लिए कुल 840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 825 ने ही परीक्षा दी। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय समन्वयक डॉ.हेमलता तिवारी व प्रेक्षक की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं गईं। उधर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के लिए 576 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 563 परीक्षार्थी मौजूद रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य बीआर वर्मा ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराई गई है। परीक्षा के दौरान तहसीलदार सदर ने परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी प्रकार जयपुरिया स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में 834 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 822 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

नकल रोकने के रहे कड़े इंतजाम
परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक किया जाना था, लेेकिन परीक्षा में नकल व प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका को देखते हुए सुबह 11 बजे से ही परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से पूर्व भी परीक्षा कक्षों में सघन जांच का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed