फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Alligator found dead in canal, buried

नहर में मृत मिला घड़ियाल, दफनाया

Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Alligator found dead in canal, buried
बौंडी के बिसवां गांव में स्थित नहर में मृत मिला घड़ियाल व जांच करते वनकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बिसवां गांव स्थित नहर में एक घड़ियाल रविवार को मृत मिला। आसपास के लोगों ने पानी में घड़ियाल को उतराते देख तहसील को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घड़ियाल को बाहर निकाला। पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे दफना दिया है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के बौंडी थाना अंतर्गत बिसवां गांव में नहर स्थित है। बिसवां नहर में रविवार दोपहर में एक घड़ियाल मृत मिला। घड़ियाल का शव पानी में तैर रहा था। आसपास के लोगों ने सूचना उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी को दी। एसडीएम ने डीएफओ मनीष सिंह को मामले से अवगत कराया। डीएफओ मनीष सिंह ने वन दरोगा अहमद हसन, बीट प्रभारी जुबेर खान को मौके पर भेजा। वनकर्मियों ने नहर से मृत घड़ियाल को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

वन दरोगा ने पशु चिकित्साधिकारी सिलौटा डॉक्टर धीरज कुमार को बुलवाया। डॉक्टर धीरज की अगुवाई में पशु चिकित्सक की टीम ने मृत घड़ियाल का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद घड़ियाल को नहर के किनारे दफना दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि घड़ियाल का शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed