फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Alert on Nepal border after terrorists were caught in Lucknow

लखनऊ में आतंकी दबोचे जाने के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट

Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Alert on Nepal border after terrorists were caught in Lucknow
बहराइच। लखनऊ के काकोरी में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने के बाद नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। एसएसबी व पुलिस ने जंगली रास्तों पर कांबिंग तेज कर दी है। वहीं सीमा पर हर आने-जाने वाले के पहचान की जांच व सघन तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के काकोरी में एटीएस द्वारा छापा मारकर अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से प्रेशर कुकर बम समेत कई विदेशी असलहे भी बरामद हुए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद बहराइच के नेपाल सीमा से सटे इलाकों पर अलर्ट कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

नेपाल सीमा के जंगली रास्तों पर एसएसबी और पुलिस के साथ वन विभाग द्वारा गश्त और कांबिंग तेज कर दी गई है। सीमा से सटे रुपईडीहा, नवाबगंज, मोतीपुर, सुजौली और मुर्तिहा आदि थानों की पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। सीमा पर हर आने-जाने वाले की सघन चेकिंग की जा रही है। पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि सीमा से सटे सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। खुली सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed