{"_id":"6b12af5fd93cedeefcdcde55316f5771","slug":"alert-on-indo-nepal-border-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 31 Dec 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रुपईडीहा। नव वर्ष पर नेपाल की खुली सीमा से आतंकियों के घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
डॉग स्क्वॉयड दस्ते के साथ सीमा पार करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसएसबी जवानों की टोलियां नोमेंस लैंड पर भ्रमण कर रही हैं। वहीं, खुफिया एजेंसियां भी सीमावर्ती गतिविधियों की टोह ले रही हैं।
नए साल के जश्न में देशविरोधी तत्वों द्वारा खलल डालने की आशंका खुफिया एजेंसियों ने जताई है। इसके चलते नेपाल से सटी बहराइच की 100 किलोमीटर पर नव वर्ष पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट की जंगल से सटी सीमा पर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सीमा पार से आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। डॉग स्क्वॉयड दस्ता वाहनों को भी टटोल रहा है।
विज्ञापन
उधर, रुपईडीहा में एसएसबी सातवीं बटालियन के जवान सीमा पार करने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही तीन डॉग स्क्वॉयड दस्ते लोगों की तलाशी ले रहे हैं।
एसएसबी रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज विपिन शर्मा ने बताया कि रुपईडीहा क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों के रास्तों पर निगरानी के लिए नोमेंस लैंड पर जवानों की टोलियां निरंतर भ्रमण कर रही हैं।
पुलिस महकमे ने सीमावर्ती नानपारा, नवाबगंज, रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा और सुजौली थाने की पुलिस को सजग किया है। ट्रेन और बसों में भी तलाशी के आदेश दिए गए हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बरतने के विशेष निर्देश
पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि नव वर्ष पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए थानों को निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया गया है।