फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Alam lost sister in leopard attack

तेंदुए के हमले में आलम ने खो दी बहन

Tue, 09 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Alam lost sister in leopard attack
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के धोबियनपुरवा गांव में सोमवार देर रात को जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने घर के बाहर खड़ी सात वर्षीय बालिका को निवाला बना लिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बालिका की मौत से भाई आलम अकेला पड़ गया है। तेंदुए के हमले में एकमात्र बहन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा के धोबिनयनपुरवा गांव में मंगलवार रात को जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने रात 9.30 बजे घर के सामने खड़ी रोशनी (7) पुत्री रफीक पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बालिका के सिर के पीछे के हिस्से को पकड़कर खा लिया था।
विज्ञापन

उसके गले और चेहरे पर भी तेंदुए के दांत के कई निशान थे। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के हांका लगाने और शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी इरफान, डिप्टी रेंजर के साथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफीक का छोटा परिवार था। रोशनी की मौत से चार वर्षीय आलम अकेला पड़ गया है। बहन को याद कर आलम उसे आसपास तलाश रहा था। उसे देखकर परिवार के लोग रो रहे हैं। वहीं अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से पीड़ित परिवारीजनों को त्वरित सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed