{"_id":"81a8324af9c98e502a652149315d7b73","slug":"akhand-manas-path-begain-for-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए शुरू किया अखंड मानस पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए शुरू किया अखंड मानस पाठ
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में बरसात न होने से सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। इसको देखते हुए महसी के माधवपुरवा गांव में एक देवी स्थान पर ग्रामीणों ने अखंड मानस पाठ शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बरसात होने तक भजन कीर्तन और अखंड पाठ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जुलाई से लेकर अगस्त तक तराई में बरसात नहीं हुई है। रबी की फसल पूरी तरह से प्रभावित हुई है। भादो बीतने के बाद भी बरसात नहीं हुई है। इसको लेकर ग्रामीण खरीफ की फसल की बोवाई को लेकर भी सशंकित हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने बारिश के लिए अखंड मानस पाठ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
महसी तहसील क्षेत्र के करेहना ग्राम पंचायत के माधवपुरवा गांव स्थित गांवट महारानी स्थान पर रविवार दोपहर ग्रामीणों ने अखंड रामायण पाठ और भजन कीर्तन शुरू कर दिया है। मुख्य आयोजक रमाकांत मिश्रा व साधूराम मिश्रा ने बताया कि जिले में बरसात नहीं हो रही है। बरसात न होने के कारण रामायण पाठ और भजन कीर्तन शुरू कर दिया गया है। यह पाठ बरसात होने के बाद ही बंद किया जाएगा।
विज्ञापन