फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ahilyabai Holkar's contribution in nation building is exemplary: Swant Ranjan

राष्ट्र निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अनुकरणीय : स्वांत रंजन

Tue, 06 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's contribution in nation building is exemplary: Swant Ranjan
बहराइच के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सोमवार को आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अ
बहराइच। सामाजिक समरसता गतिविधि एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति के तत्वाधान में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वांत रंजन ने कहा कि राष्ट्र तभी सशक्त होता है, जब राष्ट्र निर्माण का कार्य सतत चलता रहता है। राष्ट्र निर्माण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंंने संपूर्ण भारत को जोड़ने का कार्य किया। विश्व में अनेक देशों की आक्रमणों से संस्कृति समाप्त हो गई, लेकिन भारत में महापुरुषों के त्याग के कारण संस्कृति अक्षुण्य बनी रही है। प्रांत प्रमुख राज किशोर ने अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बावन मंदिर अयोध्या के महंत और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रि-शताब्दी समारोह समिति अवध प्रांत के अध्यक्ष वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, हनुमत धाम नगरौर के पीठाधीश्वर स्वामी विष्णु देवाचार्य जी महाराज, रंजीता वाल्मीकि, गंगा सिंह, महिरजध्वज, कृष्णानंद, अंबिका प्रसाद, कृष्ण कुमार, वसुदेव , भूपेंद्र, अंकुश,अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed