फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Administration busy in preparations to welcome CM Yogi

Bahraich News: सीएम योगी के स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations to welcome CM Yogi
मिहींपुरवा में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी।
मिहींपुरवा (बहराइच)। निर्माणाधीन मिहींपुरवा तहसील भवन व आवासीय परिसर के उद्घाटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना जोर पकड़ने लगी है। इसके चलते ही पूरा प्रशासनिक अमला सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटने लगा है। इसकी बानगी सोमवार को देखने को मिली। जब डीएम मोनिका रानी व एसपी रामनयन सिंह अचानक समाधान दिवस के कार्यक्रम को छोड़कर टीम के साथ मिहींपुरवा पहुंच गए। अफसरों की टीम ने हैलीपैड व प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण कर गहन जांच पड़ताल की। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर कोई भी अधिकारी सीएम के संभावित दौरे को लेकर चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


मिहींपुरवा में लगभग आठ करोड़ से तहसील भवन व अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास का निर्माण कार्य हुआ है। 20 मार्च को इसका उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित माना जा रहा है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते ही सोमवार को डीएम व एसपी प्रशासनिक अमले के साथ निर्माणाधीन तहसील भवन पहुंचे। सभी ने निर्माण कार्य, तहसील मुख्यालय जाने वाली सड़क आदि का निरीक्षण करने के साथ ही मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने व सभा के लिए नवीन गल्ला मंडी व सिंचाई कालोनी मैदान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी, एसडीएम अश्विनी पांडेय, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed