फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Activists celebrated the birthday of SP patron

कार्यकर्ताओं ने ने सपा संरक्षक का मनाया जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Activists celebrated the birthday of SP patron
बहराइच। समाजवादी पार्टी के संरक्षक का जन्मदिन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को धूमधाम से मनाया। सभी ने गुल्लावीर मंदिर में पूजा-अर्चना व दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाकर नेताजी की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पार्टी जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व वरिष्ठ नेता जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान की अगुवाई में कार्यकर्ता सैय्यद सलार मसूद गाजी की मजार पर चादर चढ़ाकर सपा संरक्षक की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन करते हुये केक काटा।
विज्ञापन

युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाश्वत जोशी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुल्लावीर मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करते हुये नेताजी की दीर्घायु की कामना कर मिठाई बांटी। इसके बाद जिला चिकित्सालय में मरीजों व तीमारदारों को फल का वितरण किया। बंजारीमोड़ पर दिनेश यादव व बौंडी बस स्टैंड पर मो. सैफ की अगुवाई में भी सपाइयों ने नेताजी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व विधायक केके ओझा, शब्बीर वाल्मीकि, छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, अर्जुन गुप्ता, कुलदीप यादव, देवेशचंद्र मिश्र, प्रदीप यादव, जिपं सदस्य रामजी यादव, मानस जोशी, केपी यादव व मेराज हाशमी आदि मौजूद रहे।

मुलायम यूथ ब्रिगेड ने भी मनाया जन्मदिन
विधानसभा महसी स्थित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय की अगुवाई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी की दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड महसी अध्यक्ष आमिर अली, महासचिव रकीबुद्दीन, राजा अली, सीताराम केसरी व जिमींदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed