{"_id":"201fd76eb7ab9763d9e56e1ba0c5cd79","slug":"ac-bus-service-from-lucknow-to-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से बहराइच के लिए दूसरी एसी बस सेवा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से बहराइच के लिए दूसरी एसी बस सेवा आज से
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ/बहराइच (ब्यूरो)। राजधानी से बहराइच के लिए दूसरी एसी बस सेवा मंगलवार से शुरू हो जाएगा। कैसरबाग और बहराइच बस अड्डों से इन बसों का संचालन सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे किया जाएगा।
कैसरबाग से बहराइच के लिए पहली सेवा 21 अगस्त को शुरू हुई थी। दूसरी बस के पंजीकरण में देरी के चलते इसे मंगलवार से शुरू किया जा रहा है।
इस बस से बहराइच की 130 किमी की दूरी के लिए 164 रुपये किराया देना होगा। बस रास्ते में बाराबंकी पर रुकेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कैसरबाग रूट पर और दो जोड़ी एसी बसें चलाई जाएंगी।
इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से इस बस की आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।