फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ABVP protests against university policies

Bahraich News: विवि की नीतियों के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests against university policies
 प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।
बहराइच। कलेक्ट्रेट के गेट के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की कई नीतियों को छात्र-विरोधी बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और आठ सूत्री ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक देवाशीष सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर बहुविकल्पीय परीक्षा प्रणाली लागू करना छात्रों के हित में नहीं है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। वहीं आदर्श शुक्ला ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई। नित्य पाठक ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में खेल मैदान बनाने की मांग रखी। आशुतोष मिश्रा ने सरकारी व एडेड स्कूलों में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को गंभीर समस्या बताया। देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed